बिजनौर में पुलिस ने चांदपुर के बबीता हत्यकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। बेटी से संबंध बनाने का विरोध करने पर दोनों लोगों ने बबीता की गला घोंटकर हत्या की थी।
बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को गांव महमूपुर निवासी सर्वेश की पत्नी बबीता का शव खेत में मिला था। अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड में गांव के ही मुजम्मिल व पूरन को दबोचा।
बबीता से थे दोनों आरोपी के संबंध
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बबीता से पांच साल से संबंध थे। वे चोरी छिपे खेतों में मिलते थे और बबीता आए दिन उनसे रुपयों की मांग करती थी। नौ सितंबर को बबीता खेत पर बेटी के साथ चारा लेने गई थी। जब उसकी बेटी चारा लेकर चली गई तो वे बबीता के पास पहुंचे और उससे उसकी बेटी से संबंध बनवाने को कहा।
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
इस पर बबीता भड़क गई और उनके साथ गाली-गलौज करने लगी। उसने मुजम्मिल को लात मार दी, जिससे दोनों को गुस्सा आ गया। बबीता के बार-बार रुपये मांगने पर और बेटी वाली बात उजागर होने के डर से वे उसे रामकुमार के गन्ने के खेत में ले गए और उसी के दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में दुपट्टे को उसके गले में बांधकर पापुलर के पेड़ से बांध दिया और फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
वहीं आरोपियों को दबोचने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसएसआई श्रीपाल सिंह, एसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नबी हसन, सोनू कुमार, शहजाद खान, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।