बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक विवाहिता ने अपने जेठ सहित दो व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
ये है मामला
नगर से सटे एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा निवासी खुर्शीद के साथ हुई थी। उसका पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ काफी समय से उस पर गलत नजर रखता था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 21 मई को वह स्योहारा स्थित एक चिकित्सक से अपने बच्चे की दवाई लेने जा रही थी कि रास्ते में ईदगाह के पास उसके जेठ रईस अहमद निवासी नई बस्ती ठाकुरद्वारा व उसके दोस्त अब्दुर्रहमान निवासी पीपली जागीर नूरपुर ने उसको रोक लिया और जबरन गाड़ी में डालकर उसे जंगल की ओर ले गए। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच
वहीं दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने स्योहारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर उक्त दोनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा