बिजनौर जिले में पूर्व विधायक रूचि वीरा को बिजनौर सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए उन्होंने जनता के लिए बड़े-बड़े वादे किए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने पूर्व विधायक रूचि वीरा को बिजनौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा प्रत्याशियों को जीताकर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
बिजनौर के दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल (डीडीपीएस) में हुए कार्यक्रम में शमशुद्दीन राईन ने कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संदेश देकर बिजनौर भेजा है। मायावती के निर्देश पर रूचि वीरा को प्रत्याशी बनाया गया है। कहा कि रूचि वीरा विधायक बनकर जनता की सेवा करेंगी। रूचि वीरा के विधायक बनने पर ही जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। पूर्व विधायक रूचि वीरा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और जनता को रोजगार नहीं मिल रहा है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार हो रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए बसपा ही विकल्प है।