फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने कई वाहनों को चपेट में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। रोडवेज की अनुबंधित बस ने रविवार दोपहर दो बाइक, एक स्कूटी और एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

धामपुर से रविवार दोपहर नूरपुर आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस एक बाइक सवार को बचाने के दौरान बेकाबू हो गई। इसके चलते बस ने सामने से आ रही दो बाइक, एक स्कूटी और एक ई रिक्शा को चपेट में ले लिया। इसके बाद बस खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उस्मान निवासी ग्राम टंढेरा, दूसरी बाइक पर सवार शुभम और युवराज निवासी ग्राम खटाई तथा स्कूटी सवार आबाद निवासी नींदडू घायल हो गए। ई रिक्शा चालक बाल-बाल बचा। उधर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उस्मान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें