फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: रुपयों के लालच से बुलाया, फिर चाचा ने दोस्तों संग मिलकर भतीजी से की दंरिंदगी, तीन पर मुकदमा

Thu, 28 Sep 2023 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चाचा ने दोस्तों संग मिलकर भतीजी को हवस का शिकार बनाया।  मामले में चाचा समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी चाचा रुपयों का लालच देकर किशोरी को ले गया था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ चाचा ने अपने दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के परिजनों ने चाचा व उसके दोनों दोस्तों को नामजद करते हुए  दर्ज कराई है । पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने  पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह जाति से जाटव है। उसकी पुत्री(14) धामपुर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। 26 सितंबर को किशोरी का चाचा अमरजीत बाइक से कॉलेज लेकर गया था। तभी अमरजीत ने उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर ले लिया था। 27 सितंबर को अमरजीत ने रुपयों का लालच देकर उसकी  पुत्री को धामपुर बुला लिया।

यह भी पढें:  यूपी: शादी के नौ माह बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन

आरोप है कि अमरजीत उसकी पुत्री को अपनी बाइक पर बैठकर आर एसएम कॉले के पास एक होटल में ले गया। होटल में अमरजीत ने कमरा बुक किया। आरोप  है कि इस दौरान पीड़िता का चाचा अमरजीत बीड़ी पीने का बहाना करके बाहर चला गया। वहां उसके साथ कमरे में हाल निवासी मोहित त्यागी ने दुष्कर्म किया।
 
उसके बाद चाचा अमरजीत उसकी बेटी को बाइक से बैठाकर धामपुर रेलवे स्टेशन पर ले गया। वहां पर अमरजीत का दोस्त सुमित वर्मा मिला। वहां पर दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बाद में उसकी बेटी को अमरजीत ने ई रिक्शा में बैठा दिया ।

आरोप है कि जब  वह गांव की ओर आ रही थी, तब इस दौरान अमरजीत व सुमित वर्मा ने रास्ते में रोक लिया। रिक्शा से उतार कर उसकी पुत्री को अमरजीत जंगल ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद अमरजीत का दोस्त सुमित वर्मा उसकी पुत्री को दूसरी तरफ जंगल में ले गया और उसने भी दुष्कर्म किया। इस दौरान गांव के लोगों ने इन्हें पकड़ लिया। डांटा फटकारा तो आरोपी  भाग गए। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे जहां किशोरी ने रोते हुए पूरी घटना बयां की।
 
बताया गया कि आरोपी चाचा का साथी मोहित त्यागी पुत्र नरेंद्र त्यागी थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव महमदपुर का मूल निवासी है और धामपुर की रानी बाग कॉलोनी में रहता है,  जबकि सुमित वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा मुहल्ला अफगानान और अमरजीत पुत्र रामचंद्र ग्राम नंगला भज्जा का निवासी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें