फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा ने भतीजे को मार डाला
विज्ञापन

नजीबाबाद। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल सेंट मैरी के छात्र मो. अलमास की उपचार के दौरान मेरठ में मृत्यु हो गई। पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने किशोर को चाकू मार दिया था। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया था। छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलूशाह निवासी अधिवक्ता इकबाल सिद्दीकी के छोटे भाई जमशेद उर्फ गुड्डू ने बुधवार की रात भाई से विवाद के दौरान 17 वर्षीय भतीजे मो. अलमास को चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल सेंट मैरी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अलमास को उपचार के लिए आनंद हॉस्पिटल मेरठ में भर्ती कराया गया। मेरठ में उपचार के दौरान अलमास की मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी गुड्डू ने अपने बड़े भाई इकबाल सिद्दीकी के खिलाफ वीडियो वायरल की। पुलिस ने आरोपी जमशेदपुर उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त किया चाकू बरामद किया। पुलिस ने छात्र अलमास का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सेंट मैरी स्कूल के प्रबंधक फादर जिंटो, प्रधानाचार्या सिस्टर जेनी फ्रांसिस, शिक्षक बलराम सैनी और कहकंशा ने छात्र के परिवार पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां और नागरिकों ने भी अधिवक्ता को हुए पुत्र शोक पर संवेदना व्यक्त की। बृहस्पतिवार को शाम मो. अलमास को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें