फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति में खाद लेने उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति में खाद लेने उमड़े किसान
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। सहकारी समिति मंडावली में यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद खाद आते ही किसान खाद लेने के लिए समिति कार्यालय पर भीड़ उमड़ पड़ी।
सहकारी समिति मंडावली में बृहस्पतिवार को यूरिया खाद पहुंचते ही किसान खाद प्राप्त करने के लिए उमड़ पड़े। तीन घंटे के भीतर ही एक गाड़ी खाद का किसानों ने उठान किया। क्षेत्रीय किसानों बृजपाल सिंह, राधेश्याम, सौवीर सिंह का कहना है कि खेतों में धान, दलहनी और गन्ने की फसल खड़ी हैं। फसल को यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति काफी समय से नहीं हो पा रही जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समिति सचिव कुलवीर सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के बाद से खाद का कोटा कमी से आ रहा था। उन्होंने जल्द ही किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सचिव ने बताया कि प्रति आधार कार्ड पर पांच कट्टे यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें