मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में संचालित क्लीनिक को सील कराते नोडल अधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
अनधिकृत रूप से चल रहा क्लीनिक सील
मंडावली (बिजनौर)। नोडल अधिकारी बिजनौर ने गांव औरंगपुर बसंता में अनधिकृत रूप से संचालित एक क्लीनिक पर छापा मारकर सील कर दिया है।
मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में शुक्रवार को नोडल अधिकारी बिजनौर आरपी विश्वकर्मा ने डॉक्टर सोहन कुमार के क्लीनिक पर छापा मारा। जांच में क्लीनिक में अवैध दवाईयां भी मिली हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि पूर्व में इस क्लीनिक को सील किया गया था, लेकिन आरोपी ने सील तोड़कर दोबारा से कार्य शुरू कर दिया। नोडल अधिकारी ने क्लीनिक से दवाइयों के सैंपल लिए और क्लीनिक को सील कर दिया। नोडल अधिकारी ने अप्रशिक्षित डॉक्टर सोहन के खिलाफ मंडावली थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ।
उधर, गांव औरंगपुर बसंता में फर्जी क्लीनिक पर कार्रवाई होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। ग्रामीण सुधीर, राजीव, सुनीता, कामेंद्र का कहना है कि मंडावली समेत ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में अप्रशिक्षित डॉक्टरों के क्लीनिक संचालित है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन डॉक्टरों को मरीजों के स्वास्थ्य को खतरा है।