फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ा

Tue, 15 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों  की मौत हो गई।  पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम     के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

रविवार की रात 9.45 बजे स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक रामगंगा के बेरखेड़ा घाट जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवादा  रोड पर पेट्रोल पंप के पास     स्योहारा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक तेज गति से ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया। घायल युवक लखपत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। वह अपने गांव के जयपाल सिंह और कुंवर पाल सिंह के साथ रामगंगा घाट पर दीपदान करने के लिए जा रहा था। हादसे में दोनों युवक गांव बहादरपुर मंडय्यो के जयपाल सिंह तथा कुंवरपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें