फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई

Tue, 15 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होने के बाद धामपुर चीनी मिल को बिलाई चीनी मिल के पांच गन्ना सेंटर और आवंटित हुए हैं। इन सेंटरों पर धामपुर मिल की ओर से गन्ना तौल शुरू करा दी गई है। अब धामपुर मिल के गन्ना सेंटरों की संख्या 192 से बढ़कर 197 हो गई है। 
विज्ञापन


मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि गन्ने के पर्याप्त मात्रा में मिलने से चीनी मिल से क्षमता के अनुरूप रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मिल की 24 घंटे के भीतर 1.40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने की क्षमता है। पिछले कई दिनों से मिल क्षमता के सापेक्ष 1.10 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है।

उम्मीद है कि यदि इसी प्रकार से मिल को गन्ने की आपूर्ति होती रही तो मिल के पेराई की और क्षमता भी बढ़ जाएगी। गन्ना विभाग की ओर से अभी हाल में जो गन्ना सुरक्षण आदेश जारी किया गया है। उन आदेशों के तहत धामपुर मिल को बिलाई चीनी मिल के पांच और गन्ना सेंटर मिले हैं। इन सेंटरों में सीकरी बुजुर्ग बी, जलालपुर तुर्क, माहेश्वरी जट बी, सुंदरपुर व जहानाबाद बी शामिल है। 
विज्ञापन



इन सेंटरों को मिलाकर अब धामपुर चीनी मिल के गन्ना सेंटरों की संख्या 192 से बढ़ कर 195 हो गई। सभी सेंटरों पर मिल से जारी गन्ना इंडेंट के सापेक्ष प्रतिदिन गन्ने की आपूर्ति हो रही है। सोमवार को चीनी मिल ने 1.10 लाख कुंतल गन्ने का इंडेंट क्षेत्र की सभी आठ गन्ना समितियों को जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें