फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी दो महिलाओं ने दम तोड़ा

Thu, 28 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में कपड़ों में अचानक आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर, नौ दिन पहले जली महिला की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शहाबपुरा उमराव में बुधवार की रात में करीब आठ बजे पुखराज की पत्नी मंजीता (24) अचानक कपड़ों में आग लगने सेे झुलस गई।
 

परिजनों की सूचना पर गांव में पहुंची एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। वहां से महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया। वहां देर रात मंजीता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


दूसरी तरफ नौ दिन पूर्व मंडावली में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला महविश ने चंडीगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया । अस्पताल प्रबंधन ने शव पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही। मंडावली थाने के एसआई नरेंद्र सिंह चंडीगढ़ से महिला शव लेकर लौटे। पुलिस ने बताया कि गृहकलह के चलते महिला ने खुद को आग लगाई थी। दोनों पक्षों ने प्रकरण में कोई कार्रवाई न करने की अपील करते हुए समझौता कर लिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


छप्पर में आग लगी, अनाज, कपड़े जले
मंडावर में गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी विजय कुमार के  एक कमरे के घर के आगे छप्पर पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह छप्पर के पास परिवार के कुछ बच्चे हाथ ताप रहे थे। इस बीच आग की लपटों ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

 ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से छप्पर में रखा अनाज, कपड़े, अन्य सामान जल गया। गांव में आग लगते ग्रामवासियों में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन हस्तक्षेप करके पीड़ित परिवार को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें