फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी मेले में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी मेले में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली देहात में चल रहे प्रदर्शनी मेले में दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। पुलिस ने घटना में जिला पंचायत सदस्य पति समेत चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने अग्रिम आदेश तक मेले को बंद करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा कोतवाली देहात में नजीबाबाद रोड पर मंगलवार से प्रदर्शनी मेला शुरू हुआ है। मेले के पहले दिन नुमाइश के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि गांव हरियावाला निवासी अब्दुल बहाव पर गौसपुर तिराहे के रहने वाले सलीम ने अपने भाई नसीम, तसलीम व नदीम के साथ मिलकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने बचाव में आए इंतजार को भी घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने घायल अब्दुल बहाव की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य पति सलीम अहमद और उसके तीन भाई समेत चार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद जिला पंचायत सदस्य पति सलीम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें