नजीबाबाद रेंज के अंतर्गत गांव मेमन सादात स्थित एक सूखे कुंए में गुलदार के दो शावक गिर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर डॉ. हरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों शावकों को बचा लिया।
बिजनौर जिले में नजीबाद रेंज के गांव मेमन सादात में गुलदार के दो शावक एक सूखे कुएं में गिर गए। आनन-फानन में सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दोनों शावक को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वन अधिकारी दोनों शावकों को उनकी मां से मिलाने के प्रयास में जुट गए हैं। दोनों शावक 3 से 4 महीने के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर नजीबाबाद रेंज के अंतर्गत गांव मेमन सादात स्थित एक सूखे कुंए में गुलदार के दो शावक गिर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हर गोविंद ने उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह एवं डीएफओ बिजनौर डॉ. अनिल पटेल को मामले की सूचना दी।
उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर डॉ. हरेन्द्र सिंह ने रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू कर दोनों शावकों को बाहर निकाल लिया। शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि दोनों शावक अभी छोटे हैं, उनको उनकी मां से पुनः मिलाने का प्रयास किया जाएगा।