फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर बैराज में दो बेयरिंग बदले गए, दो और बाकी

Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज पुल की मरम्मत चल रही है। इसी क्रम में रविवार को दो बेयरिंग नए स्थापित कर दिए गए हैं, जबकि दो का बदला जाना बाकी रह गया है। अब जल्द ही बैराज पुल से वाहनों के संचालन को अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को रामधारा के स्लैब के नीचे पुल में एक सिरे पर गर्डर और पिलर के बीच में दो बेयरिंग लगा दिए गए। शनिवार को बेयरिंग के आधार पेडस्टल बनाया गया था। साथ ही गार्डर के दूसरे सिरे का एक बेकार हो चुका बेयरिंग हटा दिया गया। एक और बेयरिंग हटाया जाना बाकी रह गया। आज सोमवार को हटाए गए बेयरिंग का आधार तैयार किया जाएगा। साथ ही चौथे बेयरिंग को हटाने का काम होगा। बता दें कि इस स्लैब में चार बेयरिंग बदले जाने हैं। बेयरिंग में खराबी के चलते ही आठ अगस्त को बैराज का पुल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। सिर्फ बाइक सवार और पैदल चलने वालों लोगों को ही पुल से निकलने की अनुमति है। कार और बड़े वाहनों के लिए पुल बंद है। दिल्ली मेरठ आने जाने वाले लोग पुल को पैदल पार करके बस में सवार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें