फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत में पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव

Mon, 25 Aug 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। गांव रेहरा में शनिवार की शाम गांव निवासी नफीस (55) का शव उनके ही गन्ने के खेत मे पापुलर के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खेतों से चारा लेने गईं महिलाओं ने नफीस के शव को पेड़ पर लटका देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि नफीस सुबह घर से निकले थे। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया की उनके पैर में चोट लगी थी। इसके चलते वे पेड़ पर नहीं चढ़ सकते थे। नफीस के छह बच्चों में से एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनके पास थोड़ी खेती है। मामले में सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें