तृप्ति राजपूत ने ली ब्लॉक प्रमुख की शपथ
फोटो
नगीना। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कोतवाली ब्लाक के सभागार में एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बढ़ापुर क्षेत्र के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह, भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख के पति ठाकुर विकास राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, प्रमोद चौहान आदि की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख तृप्ति राजपूत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत ने सभी बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, बीडीओ कोतवाली एस कृष्णा, कुंवर शरद, कुंवर प्रशांत कुमार, भूपेंद्र चौहान, टीकम सिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने किया।
विजेंद्र सिंह चौधरी और सदस्यों को दिलाई शपथ
फोटो
हल्दौर। मंगलवार सुबह 11 बजे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संगीता ब्लॉक कार्यालय के ड्वाकरा हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची। उन्होंने गांव विसाठ निवासी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह चौधरी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सदर विधायक सूचि चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या चौधरी उर्फ मौसम, बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष कुमार उर्फ बबलू, हरवीर सिंह, अशोक चौधरी, संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ
फोटो
स्योहारा। मुरादाबाद रोड स्थित मंगल लिपि फार्म हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान को उपकृषि अधिकारी गिरीश चंद्र द्वारा पद की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने के बाद ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार राणा, प्रियंकर राणा, डा. मनोज कुमार वर्मा, अनिल कुशवाहा, पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर, जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुकेश कुमार रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी डा. एनपी सिंह, मंडल अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह तथा सहसपुर मंडल प्रभारी सुरेश चंद, डा. मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
हल्दौर में ब्लाक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह चौधरी को शपथ दिलाती अतिरिक्त मजिस्ट्र?- फोटो : BIJNOR
स्योहारा में ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान को शपथ दिलाते उपकृषि निदेशक गिरीशचंद्र।- फोटो : BIJNOR