फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख को एसडीएम ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
नजीबाबाद में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को शपथ दिलाते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख को एसडीएम ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

नजीबाबाद। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को एसडीएम परमानंद झा ने पद के दायित्वों की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने विकास कार्यों को पारदर्शिता और जन भावनाओं के अनुरूप करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बहुमुखी ग्रामीण विकास को कार्य योजना का लक्ष्य बताया।
नजीबाबाद के ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह का शपथ ग्रहण ड्वाकरा हॉल में आयोजित किया गया। पीडी एवं प्रभारी बीडीओ वीपी श्रीवास्तव, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, एडीओ पंचायत ऋषिपाल सिंह की उपस्थिति में एसडीएम परमानंद झा ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को शपथ ग्रहण कराई। तपराज सिंह ने सर्वसमाज हितों की भावनाओं के अनुकूल ग्रामीण विकास के प्रति समर्पित रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजराज सिंह एडवोकेट के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण में जिला पंचायत सदस्य मो.रफी अंसारी, अमर सिंह, मो.यूनुस, सदस्य पति भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौ.दिगंबर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज चौहल, डा.वीरबल, ब्रजवीर सिंह, चौ.करन सिंह, सुनील चौधरी, बार संघ बिजनौर के सचिव रामेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महामंत्री मो.फहीम, सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, विजेंद्र सिंह, महमूद कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें