फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौत

विज्ञापन
हल्दौर के गांव धनौरी के पास दो ट्रकों की टक्कर में घायल चालक परिचालक को बाहर निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
हल्दौर। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गांव धनौरी के पास खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शाहजहांपुर निवासी ट्रक हेल्पर सुखराम (55) की मौत हो गई, जबकि चालक सर्वेश कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्रेशर मशीन से ट्रक के केबिन को खुलवाकर उसमें फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे लोहे से लदा एक ट्रक गांव धनौरी के पास सड़क किनारे खड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक में तेल खत्म होने के कारण चालक ने ट्रक सड़क किनारे रोक दिया था। इसी दौरान नूरपुर से बिजनौर की ओर आ रहे एक अन्य ट्रक ने पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व हेल्पर उसमें फंस गए।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह पुलिस बल व दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रेशर मशीन आदि उपकरणों की मदद से दोनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान सुखराम की मौत हो गई, जबकि शाहजहांपुर के थाना तिलहर निवासी ट्रक चालक सर्वेश का उपचार जारी है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात को सुचारु कराया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें