फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलनिगम से जुड़ी संस्था के स्टोर में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
बिजनौर-नूरपुर मार्ग ​स्थित धर्मपुरा में एलसी इंफ्रा के स्टोर में लगी आग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बिजनौर। नूरपुर स्थित धर्मपुरा में एलसी इंफ्रा के स्टोर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते अचानक नेे विकराल रूप धारण कर लिया। स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जल निगम के जल जीवन मिशन के तहत एलसी इंफ्रा कंपनी काम कर रही है। इसके स्टोर में अचानक आग लग गई। स्टोर में रखा टैंक का समान, पाइप आदि सामान जल गया। आग लगने की जानकारी लोगों नेे दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी और संभावित शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
इन दिनों तेज गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संबंधित विभाग द्वारा लोगों और संस्थानों को सावधानी बरतने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। एलसी इंफ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव ने बताया कि स्टोर में आग लगने सेे लाखों का सामान जल गया है। किस वजह से आग लगी है, इसकी अभी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें