फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा के निकट एक ट्रक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो। गया। चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नींदड़ू निवासी नफीस अहमद पत्नी तहजीब परवीन (35) के साथ अम्हेड़ा में किसी चिकित्सक के यहां उपचार कराने आए थे। बुधवार शाम वे दोनों चार बजे बाइक से अम्हेड़ा से घर लौट रहे थे। नूरपुर -बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव अम्हेड़ा में प्राथमिक विद्यालय के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बिजनौर भिजवाया। पुलिस के अनुसार तहजीब परवीन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल नफीस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें