बिजनौर में टक्कर के बाद ट्रक और पिकअप गाड़ी पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना में पिकअप व ट्रक की टक्कर से दो वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। इस घटना में महिंद्रा पिकअप में बैठकर भात देने जा रहे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
मंगलवार की रात्रि करीब 7:30 बजे नगर के मोहल्ला शाहजीर निवासी शहजाद अपने भांजे की शादी में करीब 10-12 भातियों को महिंद्रा पिकअप गाड़ी से बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामगढ़ निवासी अपने बहनोई मोहम्मद अहसान के घर भात देने जा रहा था।