फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदी ट्रॉली पलटी, किशोर की दबकर मौत

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव छतरीपट्टा के मृतक केशव। (फाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्रॉली पलटी, किशोर की दबकर मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। गांव छतरीपट्टा पुल के समीप मंगलवार रात अनियंत्रित होकर गन्ने से लदी ट्रॉली पलटने से ट्राली पर बैठे किशोर की दबने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस में कोई कार्रवाई किए बगैर शव को घर ले गए।
विज्ञापन

रेहड़ थाने के गांव रानीनांगल निवासी प्रमोद कुमार देर शाम करीब दस बजे ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर मिल ला रहे थे। ट्राली पर उनका 14 वर्षीय पुत्र केशव व दीपक पुत्र अजय यादव गन्ने से भरी ट्राली के ऊपर बैठे हुए थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली छतरीपट्टा पुल के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में ट्रॉली के ऊपर बैठा किशोर केशव गन्ने के नीचे दब गया, जबकि दीपक ट्राली से कुछ दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने किशोर को अफजलगढ़ सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक रजनीश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर का कालागढ़ रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अफजलगढ़ के गांव छतरीपट्टा पुल के समीप ट्राली पलटने से उसके नीचे दबने से हुई किशोर की मौत पर विलाप ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें