फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हवन में आहुति देकर चौधरी अजित सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर चौधरी अजित सिंह की पुण्यति​थि पर हवन करते रालोद पदा​धिकारी व कार्
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद/चांदपुर/। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर हवन में रालोद नेताओं ने आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनकी नीतियों व उपलब्धियों, किसानों के हितों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में रालोद जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप, प्रदेश महासचिव नागेंद्र पंवार ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसान, मजदूर की लड़ाई लड़ी है। किसानों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाएं है। आशु राणा ने चौधरी साहब के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है। इस अवसर पर पूनम चौधरी, ब्रजवीर सिंह आर्य, इमरान कुरैशी, धर्मपाल सिंह, लवकुश फौजी, अलबेल सिंह, दीपक डबास, सुरेंद्र सिंह, मयंक चौधरी, ओमवीर सिंह मलिक, महाश्य पूरन सिंह आदि रहे।
जिला बार एसोसिएशन द्वारा चौधरी अजित सिंह की जयंती एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता एवं महासचिव विशाल अग्रवाल एडवोकेट के संचालन में मनाई गई। उपाध्यक्ष मुनेश कुमार चाहल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, निरंकार सिंह, अतुल सिसोदिया ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद में संगोष्ठी में रालोद वक्ताओं ने कहा कि अजित सिंह जीवन पर्यंत किसानों और मजदूरों के हितों के लिए समर्पित रहे। रालोद नेता हरेंद्र तोमर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने अजित सिंह का जन्मदिन मनाया। वरिष्ठ रालोद नेता सरदार बलवीर सिंह, शरीफ अहमद, सरदार बुध सिंह, इकबाल चौधरी, ब्रजराज सिंह एड. सहित रालोद कार्यकर्ताओं ने चौ.अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर रालोद नेता विजयपाल सिंह, वसीम अहमद वक्श, सर्वजीत सिंह, वीर सिंह पहलवान, सईद अहमद उपस्थित रहे।
चांदपुर में नगर अध्यक्ष मुंजरीम अहमद के प्रतिष्ठान पर श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी तथा संचालन जिला महासचिव डॉ. विपिन तोमर ने किया। मुख्य अतिथि कृष्णपाल सिंह राठी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों की असली आवाज थे। शीशपाल राठी, योगेंद्र प्रधान, अकरम उस्मानी, मतलूव कुरैशी, इरफानुद्दीन, समीम अहमद, प्रीतम प्रधान, डॉ. राजीव तोमर, हुकम सिंह, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें