फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कांवड़ यात्रा मार्ग

विज्ञापन
नगीना से विशाल मनमोहक कांवड़ लेकर निकलते काशीपुर के शिव भक्तों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय के जयकारों से कांवड़ यात्रा मार्ग गूंज रहा है। शिवभक्तों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद कांवड़िये गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये मोटा महादेव मंदिर पर पहुंचे। शिवभक्तों ने घंटों तक लाइन में लगकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मोटा महादेव बाईपास मार्ग, नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग और नजीबाबाद से कोतवाली देहात तक फोरलेन मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ रही। कई जगहों पर कांवड़ियों का स्वागत हुआ और शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा की। बृहस्पतिवार को अमरोहा और मुरादाबाद क्षेत्र के कांवड़ियों की भीड़ रही।
उधर, कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कराया। मोटा महादेव बाईपास मार्ग और नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर सिर्फ शिवभक्तों के ही वाहनों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन

साधकों ने शिव वाटिका में किया जलाभिषेक
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से रेलवे स्टेशन स्थित शिव वाटिका में साधकों ने गंगाजल से भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। साधकों ने शिव भगवान शिव की आरती भी की। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार के नेतृत्व में साधकों ने शिव वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। सत्यपाल राजपूत, एचपी गुप्ता, सुमन वर्मा, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, नीलम बरनवाल, प्रभा राजपूत आदि ने जलाभिषेक किया। संवाद

नगीना से विशाल मनमोहक कांवड़ लेकर निकलते काशीपुर के शिव भक्तों का जत्था। संवाद

नगीना से विशाल मनमोहक कांवड़ लेकर निकलते काशीपुर के शिव भक्तों का जत्था। संवाद

नगीना से विशाल मनमोहक कांवड़ लेकर निकलते काशीपुर के शिव भक्तों का जत्था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें