बिजनौर शहर में आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
बिजनौर। प्रधानमंत्री मोदी की वर्धमान कॉलेज में होने वाली जनसभा को लेकर बिजनौर शहर में आज ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह आठ बजे से ही वाहनों की शहर में चार रास्तों से वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी। वहीं ट्रकों को नूरपुर से बिजनौर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन्हेें कोतवाली देहात और नजीबाबाद की तरफ भेजा जाएगा।
आज सुबह आठ बजे से ही नगीना की तरफ से आने वाले वाहनों की एंट्री चक्कर रोड चौराहे पर बंद कर दी जाएगी। इन्हें चक्कर रोड से बैराज की तरफ निकाला जाएगा। नजीबाबाद की तरफ से आने वाले वाहन भी शक्ति चौराहे की तरफ नहीं आ पाएंगे। इन्हें भी सेंटमेरी चौराहे से चक्कर रोड होते हुए बैराज रोड की तरफ भेजा जाएगा। मंडावर की ओर से आने वाले वाहन भी चक्कर चौराहे से बैराज रोड की तरफ भेजे जाएंगे। रोडवेज डिपो पर आने वाली बसें चक्कर रोड से होते हुए बैराज रोड से शहर में दाखिल होंगी। नुमाइश ग्राउंड और जजी चौराहे से भी शक्ति चौक की तरफ वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। शक्ति चौराहा भी पूरी तरह से बंद रहेगा। शक्ति चौराहे से नजीबाबाद रोड या नगीना रोड की तरफ वाहन नहीं जा पाएंगे। इसके अलावा थानेे के पास वाला तिराहा भी बंद रहेगा। डीएवी कॉलेज पर जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग रहेगी। नूरपुर, नहटौर और चांदपुर की तरफ से आने वाले वाहन चक्कर रोड से ही आएंगे जाएंगे। शहर में इनकी एंट्री नहीं होगी। हालांकि रैली वाले वाहन डीएवी कॉलेज तक आ सकेंगे।
ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में ये रहेंगे तैनात
- ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात रहेंगे सौ से अधिक पुलिसकर्मी
- ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए तीन ट्रैफिक निरीक्षक
- छह ट्रैफिक उप निरीक्षक और 102 ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे।