फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का थाने में हंगामा

Fri, 24 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में बुधवार देर शाम व्यापारी से 70 हजार रुपये की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर देर रात तक जमकर हंगामा किया। बाद में व्यापारी बिना तहरीर दिए थाने से लौट गए। बृहस्पतिवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला चिम्मन निवासी अशोक कुमार कर्णवाल का मंडी कोटला में तेल, चीनी के थोक व्यापार का प्रतिष्ठान है। बुधवार देर शाम वे अपने भाई के साथ दुकान पर हिसाब लगा रहे थे। तीन बदमाश उन्हें बंधक बनाकर तमंचों के बल पर करीब 70 हजार की नकदी लूटकर बाइक से फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने व्यापारी थाने पहुंचे। व्यापारियों का आरोप है कि कोतवाली निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने उनसे अभद्रता की। 
इससे व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षुब्ध व्यापारियों ने देर रात तक थाने में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार से भी व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक के अभद्र व्यवहार की शिकायत की। व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक वारदात पर चिंता  जताते हुए कोतवाली निरीक्षक पर अक्षमता का आरोप लगाया। सीओ  के समझाने पर भी व्यापारी नहीं  माने और लूट की तहरीर दिए  बिना ही थाने से वापस लौट  गए। बृहस्पतिवार को व्यापारियों  का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी  अजय साहनी से मिला। उन्होंने एसपी को मामले की जानकारी  देते हुए कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई करने और लुटेरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें