फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भी देवेंद्र को माना प्रधान

Fri, 24 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
निर्वाचित ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम जगत राज ने चुनाव याचिका में विजयी घोषित किए गए देवेंद्र सिंह को ग्राम पंचायत केलनपुर का प्रधान घोषित किया है। 
विज्ञापन

ब्लॉक जलीलपुर के ग्राम केलनपुर में वर्ष 2015 में हुए चुनाव में निर्वाचन अधिकारी ने राजीव कुमार को दो वोटो से विजयी घोषित किया था। पराजित प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने राजीव कुमार के चुनाव को एसडीएम कोर्ट में इलेक्शन याचिका द्वारा चुनौती दी। इस मामले में एसडीएम ने पुन: मतगणना कराई थी। इसके अनुसार, राजीव कुमार को 781 व देवेंद्र सिंह को 788 मत प्राप्त हुए। इस पर एसडीएम ने ग्राम प्रधान राजीव कुमार का चुनाव निरस्त करते हुए देवेंद्र सिंह को सात वोटों से विजयी घोषित किया। इस आदेश के खिलाफ राजीव कुमार ने जिला जज के यहां रिवीजन दाखिल किया था। इसका निपटारा करते हुए एडीजे मुमताज अली ने रिवीजन को निरस्त कर दिया था। देवेंद्र सिंह को विजयी घोषित करते हुए एसडीएम के आदेश की पुष्टि की थी। अब डीएम ने एसडीएम कोर्ट व एडीजे कोर्ट के निर्णय के आधार पर देवेंद्र सिंह को प्रधान घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें