कॉलेज के विस्तारीकरण का संकल्प लिया
धामपुर। कन्या इंटर कॉलेज की नव निर्वाचित प्रबंधकीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों की पहली सभा का आयोजन हुआ। सभा से पहले मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कॉलेज की नई कैबिनेट में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कन्या इंटर कालेज में सोमवार को सभा का आयोजन किया गया। सभा के शुरू होने से पहले उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का परिचय कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने पूरी कैबिनेट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद कॉलेज के विस्तारीकरण पर चर्चा की गई। सदन में तय किया कि अब कालेज की दुकानों का किराया कालेज के खाते में जमा कराया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक वीरेंद्र माहेश्वरी, शलभ अग्रवाल , रामप्रसाद सिंह, राजीव अग्रवाल टीटू, विपल गर्ग, संजय गर्ग, कृष्णकांत अग्रवाल ,गौरव माहेश्वरी आदि शामिल रहे। संवाद