फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता ने दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू अंबावता के किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाकियू अंबावता ने दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष चौधरी शिवकुमार के नेतृत्व में किसानों ने नजीबाबाद तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों ने एमएसपी कानून तत्काल लागू करने, समस्त कर्ज माफ करने की मांग उठाई। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मांगों के प्रति चीनी मिल और प्रशासन की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया। किसान यूनियन की ओर से एसडीएम मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव डोरी पहलवान, वीरेंद्र सिंह, फुरकान, वरीस अहमद, टीकाराम, सतेंद्र कुमार, गोपी सिंह, मो.अमजद, योद्धा जीत सिंह, नरेंद्र सिंह, बाबू, शमीम अहमद, मो.यूसुफ, महिपाल सिंह, फारूख अहमद सहित अनेक किसान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें