बिजनौर में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बिजनौर कबड्डी प्रीमियर लीग दूसरे दिन भी जारी रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी डिग्री कॉलेज तिगरी चांदपुर के प्रबंधक राहुल बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
लीग में चौधरी एग्रील्चर बुल्स ने बीना प्रकाश हॉस्पिटल जैगुआर को 38-30, जंघाला टाइगर्स ने स्कामा बायोटेक वॉरियर को 53-45, पथरा फाइटर्स ने गाजीपुर ग्लेडिएटर को 48-37, करन हॉस्पिटल लॉयंस ने पीआरएम खालसा को 55-28, तोमर पलटन ने बीना प्रकाश हॉस्पिटल जैगुआर को 54-27, जंघाला टाइगर्स ने लोटस पेंथर को 49-23 और पथरा फाइटर्स ने चौधरी एग्रीकल्चर बुल्स को 31-30 से हराया। संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, डॉ. प्रकाश, आशीष तोमर, शौकिन सिंह तोमर, नरेंद्र तोमर, दीपक तोमर, समरपाल सिंह, विजयवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आयोजक खड़क सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, चंद्रपाल सिंह, मानव सचदेवा, पुलक डे, धर्मदेव भाटी आदि मौजूद रहे। उधर , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र यादव ने किया। पांच किलोमीटर पैदल चाल में सौरभ कुमार प्रथम, दीपक कसाना द्वितीय, अब्दुल कादिर तृतीय, कृष्ण कुमार चतुर्थ, पंकज पंचम और आशीष कुमार छठे नंबर पर रहे। अंडर 12 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में वंशिका, दिशा, रिया, 200 मीटर में वंशिका, अंजलि, सुहानी, बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वसीम, नवदीप, अभिषेक, 400 मीटर में बिट्टू, फरमान, आर्यन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पिंकी, सुहानी, चित्रा चौहान, वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में वीरेंद्र, वीएस त्यागी और एके त्यागी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। डीएम जगतराज त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, जयवीर सिंह, प्रीति अग्रवाल, गीता गुप्ता, डॉ. एके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।