फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आज कड़े सुरक्षा इंतजामों में 33 केंद्रों पर होगी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-11 सेक्टर में बांटा गया है जिला, 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में आज रविवार को समीक्षा अधिकारी की प्रतियोगी परीक्षा 33 केंद्रों पर होनी है। नकल विहीन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इंतजामों को पुख्ता करने के लिए जिले को 11 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा में 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
शासन के निर्देश पर समीक्षा अधिकारी की प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी को होनी है। पुलिस और प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों तक कैमरों से निगाह रखी जाएगी। परीक्षा में 14831 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तलाशी के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था बनी है।
विज्ञापन

दो पालियों में परीक्षा होनी है। पहली मीटिंग सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजें तक तथा दूसरी मीटिंग दोपहर बाद ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक है। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरों में 33 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

नकलविहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षा नकलविहीन कराने की पुख्ता व्यवस्था की है। जिले को 11 सेक्टर में बांटकर निगरानी होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय अधिकारी हैं। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत निरीक्षक बाहर से होंगे।

नहीं लगने दिया जाएगा जाम, तैनात रहेगी यातायात पुलिस
परीक्षा में करीब 14 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों से भी आते हैं, उधर बसों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बना रहेगा। जाम नहीं लगने पाए, इसके लिए यातायात पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। केंद्रों से लेकर सड़कों तक पुलिस को तैनात किया जाएगा। वाहनों की भीड़ बढ़ने की स्थिति में जाम नहीं लगने पाए, इस पर विशेष फोकस रहेगा। जिससे अभ्यर्थियों को जाम से ना जुझना पड़े। ...नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें