फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल नजीबाबाद की टिशू कल्चर लैब किसानों को उपलब्ध करा रही उन्नत गन्ना बीज

विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल के पॉली हाउस में विकसित उत्तम गन्ना प्रजाति का बीज। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
टिशू कल्चर लैब ने विकसित कीं तीन उन्नत गन्ना प्रजातियां
विज्ञापन

एजाज अहमद
नजीबाबाद (बिजनौर)। चीनी मिल नजीबाबाद की टिशू कल्चर लैब किसानों को जल्द तीन नवीन उन्नत प्रजातियों के गन्ना बीज उपलब्ध कराएगी। लैब ने मार्च 2022 तक डेढ़ लाख गन्ना बीज तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद की टिशू कल्चर लैब गन्ना प्रजाति विकसित करने में सहकारी चीनी मिलों में अग्रणी रही है। वर्ष 1995-96 में टिशू कल्चर लैब की स्थापना की गई थी, तब से लैब ने गन्ना विकास योजना के कई आयाम तय कर गन्ने की अनेक उत्तम प्रजातियां दी हैं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह, सीसीओ डा.एसएस ढाका के निर्देशन में टिशू कल्चर लैब ने गन्ने की तीन उन्नत प्रजातियां हाल ही में विकसित की हैं।
विज्ञापन

टिशू कल्चर लैब प्रभारी सुखवीर कुमार ने वर्तमान में लैब द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट में गन्ने की नवीनतम प्रजातियों सीओ 15023, सीओ 0118 और सीओएस 13235 गन्ना प्रजाति विकसित किए जाने की जानकारी दी। गन्ने की सभी नवीनतम प्रजातियां पूर्णत: रोग मुक्त हैं। गन्ने का उत्तम उत्पादन देने की क्षमता रखने वाली नवीनतम प्रजातियों के डेढ़ लाख गन्ना बीज मार्च 2022 तक किसानों को उपलब्ध कराने का लैब का लक्ष्य है।
गन्ने के अगोले से मैरिस्टेम भाग को लेकर करीब 25 डिग्री सेल्सियस तापक्रम पर लैब में बीज विकसित करने के बाद पॉली हाउस में भेजा जाता है। वर्तमान में पॉली हाउस में विभिन्न गन्ना प्रजातियों के 20 हजार से अधिक गन्ना बीज पौधे उपलब्ध हैं। गन्ने की नवीनतम प्रजाति तैयार होने पर लगभग 11 माह का समय लगता है। चीनी मिल नजीबाबाद के अपने गन्ना फार्म पर गन्ना शोध संस्थानों से आए गन्ना बीज विकसित किए जा रहे हैं।
प्रति पौधा गन्ना बीज की कीमत एक रुपया
नजीबाबाद। चीनी मिल के टिशू कल्चर लैब तैयार गन्ना बीज किसानों को एक रुपये प्रति पौधा की दर से उपलब्ध कराया जाता है। प्रथम वर्ष में किसान बीज को अपने खेतों में तैयार करते हैं। पर्याप्त बीज होने पर व्यापक पैमाने पर गन्ने का उत्पादन लेकर किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

टिशू कल्चर लैब ने दीं अनेक उन्नत प्रजातियां
नजीबाबाद। टिशू कल्चर लैब द्वारा विकसित गन्ना प्रजातियों में सीओ 0238, सीओएस 08272, सीओएस 3234 और सीओएस 96268 उत्पादन की दृष्टि से उन्नत गन्ना प्रजातियां रहीं हैं। काफी समय तक प्रचलन के बाद सीओएस 96268 को पुरानी प्रजाति होने पर कुछ समय पूर्व प्रतिबंधित किया गया है।

नजीबाबाद चीनी मिल की टिशू कल्चर लैब में विकसित की जा रहीं नवीन गन्ना प्रजाति।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें