धामपुर आरएसएम इंटर कालेज में कबड्डी खिलाड़ी टीना को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य ओपी यादव व अन्य।
- फोटो : DHAMPUR
कबड्डी में अव्वल टीना को किया सम्मानित
धामपुर। आरएसएम इंटर कालेज में विद्यालय की ओर से 25 सितंबर को मंडलीयस्तर की संपन्न हुई कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाकर प्रदेशस्तर की टीम में चयन होने पर स्वागत किया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने बताया कि 25 सितंबर को मंडावर के किसान इंटर कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें उनके विद्यालय की छात्रा कुमारी टीना पुत्री बबरेेश सिंह ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में टीना ने अव्वल स्थान पाकर कालेज को प्रदेशस्तर पर चमकाने का काम किया है। विद्यालय की ओर से बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर टीना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक विनोद कुमार, राकेश सिंह, डॉ. एकता विश्नोई, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।