धामपुर में स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इन तीन सालों के भीतर केंद्र की सरकार ने जो भी कार्य किए हैं, वह मिसाल बने हैं। देश के अंदर भाजपा की ओर से भाजपा सरकार बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सुमंगल फार्म हाउस में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के कसीदे गढ़ते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश का कोई गरीब भूखे न मरे, इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का काम किया। केंद्र सरकार ने यूपी के गन्ना किसानों को समय से गन्ना मूल्य दिलाने के लिए यूपी सरकार छह हजार करोड़ की मदद ली, पर सपा सरकार इतना लाभ देने के बाद भी 11 हजार करोड़ रुपये भी किसानों को समय से नहीं दे सकी।
वहीं योगी सरकार ने अब तक 22 हजार करोड़ का गन्ना मूल्य के रूप में भुगतान किया है। किसानों का मनोबल बढ़ा हुआ है। भाजपा की सरकार में किसान खुश हैं। उन्होंने कहा कि चकरोड व तालाबों को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान डा. दीप सौरभ, रश्मि रावल, भूपेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रवि चौधरी, राघव शरण, राजू गुप्ता, कैलाश मित्तल, जयवीर सिसौदिया, राकेश चौधरी, उदित नारायण, भूपेंद्र बॉबी, शरदचंद शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता प्रेमचंद छाछर और संचालन प्रमोद राठी ने किया।
बाढ़ से बचाव के लिए जल्द होंगे काम शुरू
राज्यमंत्री प्रेसवार्ता में कहा कि जब से यूपी में सरकार का गठन हुुआ है। परिवर्तन दिखाई देने लगा है। अभी सुधार की और आवश्यकता है। कुछ अधिकारी अब भी पूर्व सरकार के एजेंडे पर कार्य कर व्यवधान पैदा कर रहे हैं। बिजनौर में गंगा, रामगंगा, पीली, खो नदी के खादर क्षेत्र में बरसात में बाढ़ प्रलय से बचाव के लिए परियोजना तैयार कर ली गई है।
15 दिन के भीतर जनता को धरातल पर काम दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि बिजनौर जिले में होमगार्डों को और बेहतर सुविधा दिलाने का काम होगा। जहां पर कार्यालय नहीं है, वहां कार्यालय खोले जाएंगे। दैवीय आपदाओं से निपटने के लिए होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मंत्री ने सीएचसी का दौरा किया
इसके बाद मंत्री ने सीएचसी का दौरा किया। अस्पताल में गंदगी को देख मंत्री भड़क गए। मंत्री ने अस्पताल के अधीक्षक ओपी यादव को तलब कर निर्देश दिए कि वह सफाई व्यवस्था को बेहतर रखें। अस्पताल में कूड़े के ढेर में आग लगाना अपराध है। रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई हो सकती है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि यहां पर कई दशक पहले स्थापित सरकार नलकूप फेल हो गया है। पानी की किल्लत है। मंत्री ने अधीक्षक से प्रस्ताव तैयार कर विधायक के माध्यम से उन्होंने उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षक में विधायक अशोक राणा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
भाजपा के कार्यक्रम में मंत्री जी ने की शिरकत