फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा स्नान मेले पर बालावाली में तीन ट्रेनों को दिया स्टॉपेज

Sat, 09 Nov 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित गंगा स्नान मेले के लिए रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बालावाली में ट्रेनोें का स्टॉपेज देगा। नजीबाबाद से गजरौला के बीच संचालित ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे ने जम्मूतवी से कोलकाता के बीच संचालित सियालदाह एक्सप्रेस, लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच संचालित लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सूबेदारगंज से देहरादून के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस का गंगा स्नान पर्व को देखते हुए बालावाली में अप-डाउन दिशा से दो-दो मिनट का स्टॉपेज दिया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने संबंधित स्टेशनों को गंगा स्नान पर्व पर यात्रियों को दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी है। अप दिशा की सियालदाह एक्सप्रेस रात्रि 9:43 बजे, डाउन दिशा की सियालदाह एक्सप्रेस सुबह सात बजे, अप दिशा की लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 10:55 बजे, डाउन दिशा की चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस रात्रि 8:58 बजे बालावाली स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

सूबेदारगंज से देहरादून के बीच संचालित अप दिशा की लिंक एक्सप्रेस 11413 को सुबह 9:30 बजे और डाउन दिशा की लिंक एक्सप्रेस 11414 को अपराह्न 3:53 बजे बालावाली स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
उधर, नजीबाबाद से गजरौला के बीच और नजीबाबाद से बाया बिजनौर गजरौला, मुरादाबाद के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन में दोनों दिशा से एक-एक अतिरिक्त साधारण कोच गंगा स्नान पर्व को देखते हुए लगाया गया है।
- इन तिथियों में यात्रियों को मिलेगी सुविधा
सियालदाह एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस को गंगा स्नान पर्व पर 15 और 16 नवंबर को बालावाली स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। उधर, नजीबाबाद से गजरौला और नजीबाबाद से मुरादाबाद के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन में 14 से 16 नवंबर तक एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें