देहरादून में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में धनी ज्वैलर्स के एमडी मुकुल कुमार को सम्मानित करते
बिजनौर। अमर उजाला की ओर से देहरादून में संवाद 2026 कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बिजनौर के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यवसाय, उत्कृष्ट उद्यमिता, समासेवा के लिए जिम्मी सिंह, धनी ज्वेलर्स के एमडी मुकुल कुमार, भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के डॉ. विभांशु विक्रम सिंह को सम्मान मिला। सम्मान पाकर सभी के चेहरे खिल गए।
संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को सम्मानित किया। देवभूमि फिल्म सिटी की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी जिम्मी सिंह को फिल्म, उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिम्मी सिंह ने कहा कि इस मंच का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों के विचार सुनने और उनसे संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के प्रयास एवं समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की।
वहीं, धनी ज्वेलर्स के एमडी मुकुल कुमार को ज्वेलरी व्यवसाय, उत्कृष्ट उद्यमिता एवं उपभोक्ता विश्वास के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुकुल कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रहा। धनी ज्वेलर्स ने हमेशा ग्राहकों के विश्वास, शुद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता को अपनी सबसे बड़ी पहचान बनाया है। आधुनिक डिजाइनों, उत्कृष्ट कारीगरी और विश्वसनीय सेवा के कारण धनी ज्वेलर्स ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।
इसके अलावा भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने सम्मान ग्रहण किया। शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। विश्वविद्यालय को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट, नवाचारपूर्ण एवं जनहितकारी कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार, विद्यार्थियों के कौशल विकास सहित अन्य उल्लेखनीय कार्यों की विशेष सराहना की गई।
देहरादून में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में धनी ज्वैलर्स के एमडी मुकुल कुमार को सम्मानित करते
देहरादून में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में धनी ज्वैलर्स के एमडी मुकुल कुमार को सम्मानित करते