घटना - 2
नहटौर थाना क्षेत्र में चूड़ी की फेरी करने वाले दो भाइयों की बाइक और स्कूली बस में टक्कर हो गई। इसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस से शिकायत नहीं की गई।
यह भी पढ़ें: दरोगा की सड़क हादसे में मौत, पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए छुट्टी लेकर आ रहे थे घर
गांव सदरूदीनगर निवासी 30 वर्षीय निवासी जावेद चूड़ी की फेरी करने का काम करता था। सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई अकील के साथ बाइक द्वारा नूरपुर चूड़ी खरीदने जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह नूरपुर मार्ग स्थित गांव खंडसाल के पास पहुंचा तो दिव्य दीप ज्ञानदीप इंटर कॉलेज की स्कूल बस उसकी बाइक से टकरा गई। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को में सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। अकील की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्कूल संचालक व मृतक के परिवार के बीच समझौता हो गया।
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के दोनों बच्चों को कक्षा एक से इंटर की पढ़ाई का खर्च स्कूल की तरफ से उठाया जाएगा। एसएसआई रामचंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/