फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन और आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने पाडली मांडू में दोहरे हत्याकांड में तीन नामजद आरोपियों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया है। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस हत्याकांड में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 जुलाई की रात गांव पाडली मांडू में कुत्ते के खरीदारी के रुपयों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। फायरिंग में केहर (58) और प्रशांत डबास उर्फ वीशू (17) की मौत हो गई थी। गांव का सतेंद्र घायल हो गया। सतेंद्र का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में रानू, रामू निवासी पाडली मांडू व जिला मुरादाबाद के कांठ थाने के गांव खंडशाल निवासी अमीचंद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। मुख्य आरोपी निखिल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों विपिन पुत्र बलवंत सिंह, नरेंद्र उर्फ बंटी पुत्र बलवंत और ऋतिक उर्फ गोलू पुत्र पवन कुमार निवासी पाडली मांडू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बकौल सीओ, तीनों शातिर अपराधी है और तीनों पर ही कोर्ट हत्याओं के केस विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें