फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा गमों का पहाड़: ट्रक से कुचलर परिवार के तीन सदस्यों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Sat, 10 Dec 2022 07:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूटा पड़ा। यहां ट्रक से कुचलर परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों से गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर में धामपुर रोड पर ग्राम मोरना के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं व एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। तीनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे और उन्हें एक ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि यह भीषण हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। हीमपुर दीपा थाने के नया गांव महदूद निवासी शफीबुद्दीन पत्नी रोशन जहां व बेटे अरहान के साथ अपनी रिश्तेदारी में नींदड़ू गया था। वह शनिवार शाम को वहां से घर के लिए चला तो उसके साढू की 17 वर्षीय पुत्री जोया भी उसके साथ बाइक पर बैठ गई। चारों एक ही बाइक से वापस हीमपुर दीपा अपने गांव जा रहे थे। 
 
वहीं ग्राम मोरना के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान बाइक के साथ सड़क पर गिरी रोशन जहां (38), जोया (17) व अरहान (02) को ट्रक ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क के दूसरी ओर गिरा शफीबुद्दीन हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Result: BJP ने गंवाई खतौली सीट, पढ़िए हार की वजह,इन बयानों से बिगड़ा गणित,जयंत का बढ़ा कद
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एक साथ हुई तीन मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें