फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वाहन की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
बिजनौर के बढ़ापुर में सडक दुर्घटना में मरने वाले पिता पुत्र का फ़ाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बढ़ापुर (बिजनौर)। ग्राम जाफरपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता अशोक कुमार और उनके पुत्र की मौत हो गई। हादसे में अशोक कुमार का दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में मरने वाले अशोक कुमार (40) और उनका पुत्र अभि कुमार (14) नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास के रहने वाले थे। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अशोक कुमार बृहस्पतिवार को अपने पुत्र अभि कुमार और प्रिंस के साथ शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली में एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे और रात में वहां से वापस लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। नगीना हरेवली मार्ग पर ग्राम जाफरपुर के समीप उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए नगीना भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अशोक और अभि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें