फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन

नगीना। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के आधार पर होना चाहिए। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 22 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या बहुत कम नजर आई। इस मौके पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ सुमित शुक्ला, तहसीलदार अनुराग सिंह, पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, एसडीओ विद्युत अंकित कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चांदपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसीलदार सुनील कुमार ने फरियादियों की शिकायत सुनीं। कुल दर्ज 29 शिकायतों में से तीन का निस्तारण मौके पर ही किया गया। तहसीलदार सुनील कुमार ने शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से समय से निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें