फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नकब लगाकर स्टेट बैंक शाखा में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। सोमवार रात्रि बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा की पीछे की दीवार में चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के की वायरिंग काट दी हालांकि वे कोई सामान या नकदी नहीं ले जा सके।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि को चोरों ने कोहरे का फायदा उठाते हुए बैंक के पीछे हाईवे किनारे रखे खोखे की आड़ में चोरों ने दीवार में नकब लगाकर बैंक के अंदर प्रवेश किया। उन्होंने सबसे पहले बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और यूपीएस बंद कर दिया जिससे शाखा में लगा सायरन न बज सके। मंगलवार सुबह घूमने गए लोगों ने दीवार में लगे नकब को देखकर पुलिस को सूचना दी। सीओ देश दीपक व थाना प्रभारी विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शाखा प्रबंधक को बुलाया गया। शाखा खुलवाकर जायजा लिया। बैंक के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे का तार कटने से बचा था, जिसकी फुटेज को खंगाला गया। शाखा प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक के अंदर प्रवेश कर तार काटने के अलावा कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। सीओ ने बताया कि चोर बैंक की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे लेकिन कोई सामान या नकदी आदि नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें