फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मृतका के मायके वालों ने सीओ ऑफिस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चार दिन पहले ससुराल में मृत मिली दामिनी के मायके वालों ने सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि देवर और ससुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर देवमल में अभिषेक की पत्नी दामिनी का शव बेड पर पड़ा मिला था। ससुरालियों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही थी। मामले में दामिनी के पिता हरवीर सिंह निवासी गांव ज्वाला चंडी की ओर से दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंडावर पुलिस इस मामले में मृतका के पति अभिषेक और सास रेखा को जेल भेज चुकी है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किया जाना सामने आया। मृतका के मायके वाले मंगलवार को सीओ सिटी के कार्यालय पर पहुंचे। हाथों में बैनर और तख्ती लिए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
आरोप लगाया कि मृतका के गले पर अंगूठे से दबाने के निशान थे। फांसी लगाने का घटनास्थल पर कोई प्रमाण नहीं मिला था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात कही जा रही है। आरोप लगाया कि आरोपियों की मिलीभगत से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बदलाव कराया गया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर सीओ सिटी संग्राम ने उन्हें अब तक की गई कार्रवाई के जानकारी दी, बताया कि दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज हैं। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि वादी पक्ष को कार्रवाई को लेकर भ्रम हो गया था, जिसे दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें