फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मामला: सीमा विवाद में उत्तराखंड और यूपी के अधिकारी आमने-सामने, नहीं निकला समाधान, टकराव के हालात

Mon, 13 Dec 2021 11:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

एक हजार बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बिजनौर और उत्तराखंड के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में मंडावर के गंगा क्षेत्र में ग्राम पंचायत टीप की करीब एक हजार बीघा जमीन पर उत्तराखंड के अधिकारियों ने कुछ लोगों को काबिज करा दिया। इसका बिजनौर के राजस्व विभाग और चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर थाना मंडावर पुलिस पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गई और सोमवार शाम तक विवाद नहीं सुलझा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन


मंडावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टीप के दो गांव रामसहाय वाला, हिम्मतपुर बेला गंगा की दूसरी ओर स्थित है। वहीं सोमवार को जहां कुछ लोगों ने उत्तराखंड के अफसरों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत की करीब एक हजार बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। वहीं शिकायत हुई तो बिजनौर के राजस्व अफसर भी अपने नक्शे और कागजात लेकर मौके की ओर दौड़ पड़े। चकबंदी नक्शा व बंदोबस्त के कागजात लेकर पहुंची राजस्व विभाग की टीम को उत्तराखंड के अफसरों ने वापस जाने को कह दिया। इसके बाद राजस्व विभाग की सूचना पर मंडावर पुलिस पीएसी समेत सीमा पर पहुंची। शाम तक विवाद नहीं सुलझा तो दोनों राज्यों के अधिकारी लौट गए।

नहीं निकला समाधान, टकराव के हालात
ग्राम पंचायत टीप की करीब एक हजार बीघा जमीन पर दिनभर उत्तराखंड और यूपी के राजस्व अधिकारियों के बीच विवाद होता रहा। उत्तराखंड के अधिकारियों ने बिजनौर के नक्शे और अभिलेखों को नकार दिया। शाम तक कोई समाधान नहीं निकला और यहां टकराव के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

विज्ञापन

मंडावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टीप के दो गांव रामसहयवाल व हिम्मतपुर बेला के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीमा पर उत्तराखंड की तहसील (जिला हरिद्वार) लक्सर के गांव मोहनवाला व बादशाहपुर के ग्रामीणों ने उत्तराखंड के अफसरों से मिली भगत कर यूपी की करीब 1000 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह, पूर्व प्रधान श्यामलाल, रकम सिंह जितेंद्र की सूचना पर पहुंची कानूनगो इंद्रपाल सिंह व लेखपाल नीरज चौहान टीम लेकर मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। 

उन्होंने चकबंदी विभाग के नक्शे व बंदोबस्त संबंधित अभिलेख उत्तराखंड के अधिकारियों को दिखाए तो उन्होंने इन अभिलेकों को नकार दिया। टीम ने मंडावर पुलिस को सूचना दी तो बालावाली चौकी इंचार्ज पुलिस पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस और पीएसी के पहुंचने के बाद दोनों तरफ के अफसरों में वार्ता दोबारा शुरू हुई, लेकिन उत्तराखंड के अफसर यूपी के अफसरों की बात नहीं सुन रहे थे। वह इन कागजों को नहीं मान रहे थे। देर शाम तक दोनों ओर से वार्ता चलती रही, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

सीमा विवाद का मामला, नक्शों का होगा मिलान: एसडीएम
एसडीएम सदर/ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि मंडावर गंगा खादर में सीमा विवाद का मामला है। पांच दिन पहले राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। यह टीम सोमवार को सर्वे करने पहुंची थी। उत्तराखंड की लक्सर तहसील टीम से भी वहां के नक्शे मांगे गए हैं। नक्शों का मिलान होगा, सभी कागज की स्टडी की जा रही है। उसके बाद यदि हमारी जमीन पर कब्जा साबित होता है तो उसे हटवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें