फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने फसल नष्ट कराई

Thu, 01 Jun 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा कर लगाई गई गन्ने की फसल को नष्ट करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगलसोती में गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर खड़ी फसल को जुतवाकर जमीन को भूमाफिया से कब्जामुक्त कराया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ वन क्षेत्र के अंतर्गत नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग व चारागाह की सैकड़ों बीघा जमीन है, जिस पर भूमाफिया ने कब्जा कर गन्ने की फसल की पैदावार कर रखी है।

क्षेत्रीय पशुपालकों की शिकायत पर वन संरक्षक बरेली व मुरादाबाद जोन ने क्षेत्र का निरीक्षण कर वन विभाग के अधिकारियों को भूमि कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को रेंजर विजेंद्र मलिक, डिप्टी रेंजर रमेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की भूमि पर खड़ी फसल ट्रैक्टर से जुतवाकर भूमि कब्जामुक्त कराने के अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान नांगल पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया आसपास भी नहीं फटके।
रेंजर ने बताया कि खसरा संख्या 254 में वन विभाग की करीब 14 हेक्टेयर भूमि है, जिस पर माफिया ने गन्ने की पैदावार कर रखी है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह में समस्त फसल को नष्ट कर भूमि को अपने कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि खसरा संख्या 253 में भी वन विभाग की भूमि का जल्द सीमांकन कराकर मौके पर मिले कब्जे को हटाकर जमीन कब्जे में ली जाएगी। वन विभाग की कार्रवाई से जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं में दिन भर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें