बिजनौर में झालू की बिजली छाछरी से जोड़ने के विरोध में इलाके के किसानों के साथ व्यापारी ने भी झालू बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने इलाके की बिजली बंद करा दी। एसई रणजीत यादव ने आंदोलनकारियों के बीच जाकर उनसे वार्ता की। झालू की बिजली बिजनौर से जोड़ने पर ही मामला शांत हुआ।
विद्युत निगम के अफसरों ने 22 मई को झालू की बिजली 30 किलोमीटर लंबी छाछरी बिजली घर की लाइन से जोड़ दी थी। इलाके के किसानों के साथ अन्य लोग भी छाछरी से लाइन जोड़ने के विरोध में उतर आए थे। एसई रणजीत यादव न 26 मई से झालू की बिजली बिजनौर से जोड़ने का किसानों से वादा किया था। बाद में वे अपने वादे से मुकर गए थे।
इस दौरान झालू के दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह के सामने भी किसानों ने यह मुद्दा उठाया था।
किसानों ने भारतेंद्र सिंह से भी एक जून से झालू की बिजली बिजनौर से जुड़वाने की मांग की थी। सांसद ने किसानों से बिजनौर से बिजली जुड़वाने की हामी भर ली थी। विद्युत निगम के अफसर झालू की बिजली बिजनौर से जोड़ने को तैयार नहीं थे। बृहस्पतिवार को किसानों ने भाकियू के बैनर तले झालू बिजली घर पर धरना शुरू कर दिया। धरने में व्यापारियों के साथ आम जनता भी शामिल हो गई। खारी , नांगल, त्रिलोकपुर, सुमालखेड़ी समेत कई गांवों के किसान धरने में शामिल होने आ गए।
बिजलीघर पर तैनात जेई किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने उनकी कोई बात नहीं मानी। किसान चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे थे कि इस दौरान एसई रणजीत सिंह को किसानों के बीच बुला लिया गया। एसई ओवर लोडिंग की बात कहकर झालू की बिजली बिजनौर से जोड़ने को मना करने लगे। किसान इस बात पर भड़क गए।
किसानों ने कहा कि जिस दिन ऊर्जा मंत्री बिजनौर आए थे। उस दिन ओवर लोडिगं कहां थी जो 24 घंटे बिजली लगातार आ गई थी। छाछरी ने बिजली नहीं चाहिए। एसई ने 10 जून को झालू की बिजली बिजनौ से जोड़ने को कहा। किसान एसई की बात मानने को तैयार नहीं हुए ओर बृहस्पतिवार से ही झालू की बिजली बिजनौर से जुड़वाने को कहने लगे।
मामला सुलझता नहीं देख एसई ने झालू की बिजली बिजनौर से जुड़वा दी। इसके बाद आंदोलन खत्म हो गया। धरने में भाकियू के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह, शकील अहमद, गिरिराज सिंह,सलीम आबदी, विनीत कुमार शहजाद अहमद, संजीव राणा, वीरेंद्र सिंह धर्मेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, युवराज सिंह, डा. रईस, कामेंद्र उर्फ टीटू, लियाकत, राकेश, राजीव, सुमित आदि मौजूद रहे।