फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता को घंटों धूप में बैठाया

विज्ञापन
बिजनौर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भाकियू के धरने को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सि? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को घंटों धूप में बैठाया
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली की समस्याओं को लेकर किसानों ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल को कई घंटे तक अपने साथ धूप में बैठाए रखा। किसानों ने निगम अफसरों पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया। बाद में वार्ता के बाद कुछ मांगे सहित रिश्वत लेने के मामले में डीएम द्वारा कमेटी गठित कर जांच कराने की सहमति पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आवास विकास स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल को अपने बीच बंधक बनाकर बैठा लिया। दिगंबर सिंह ने कहा कि बिजली मीटर खराब होने की शिकायत के छह महीने बाद भी निगम के अफसरों ने किसानों के मीटर नहीं बदलवाए और अब किसानों पर ही बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करा दिए गए हैं। किसानों से रिश्वत मांगी जा रही है जबकि जर्जर तारों की वजह से किसान के फसल नष्ट होने व पशु की मौत पर कोई मुआवजा नहीं दिया जाता है। किसान प्रार्थनापत्र देते देते थक गए, लेकिन आज तक बिजली की जर्जर लाइन नहीं बदलवाई गईं। गांव माचकी के किसान सौरभ ने एक्सईएन पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रहेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक किसानों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। वार्ता के बाद युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी एक्सईएन को मौके पर बुला लिया था। वार्ता में मीटर खराब होने पर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, बिना जांच के ट्यूबवेल की गई क्षमता वृद्धि को वापस लेने, रिश्वत लेने के मामले में एक्सईएन किरतपुर के खिलाफ डीएम द्वारा कमेटी गठित कर जांच कराने पर सहमति बनी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरने की अध्यक्षता काजी जियाउर रहमान व संचालन राकेश प्रधान ने किया। धरने में अरविंद राजपूत, अतुल कुमार, अंकित कुमार, समरपाल सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह, विजयपाल सिंह, नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें