फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सत्ता पक्ष बोला, बेहतर है बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
सौगात लाने वाला बजट रहा : चंदन चौहान
विज्ञापन

बिजनौर से सांसद चंदन चौहान ने कहा कि सौगात लाने वाला है। किसानों से लेकर नौजवान, रक्षा क्षेत्र और हर क्षेत्र में प्रावधान दिए गए हैं। बिजनौर लोकसभा में हस्तिनापुर विधानसभा में विकास होगा। हस्तिनापुर को सांस्कृतिक जगहों में शामिल करना बड़ा उपहार है। इससे वहां बड़ा विकास होगा।
जनता के लिए बेहतर है बजट : सुचि चौधरी
बिजनौर सदर विधायक सुचि चौधरी ने कहा कि बजट काफी बेहतर है। इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही हर वर्ग का ध्यान बजट में रखा गया है। यह जनहितैषी बजट है। जिसे हर वर्ग पसंद कर रहा है।
विज्ञापन


मिल का पत्थर सिद्ध होगा बजट : अशोक राणा
धामपुर। भाजपा विधायक अशोक राणा ने भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार जारी किया गया नौवां बजट विकसित भारत की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिल का पत्थर सिद्ध होगा। बजट में महात्मा गांधी स्व. रोजगार योजना को लागू किया गया है। छोटे टैक्स वालों को अपराध की श्रेणी से हटाया गया है।

आम आदमी को मिलेगा लाभ : ओम कुमार
नहटौर विधायक ओम कुमार ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। दवाइयां सस्ती की गई है। रक्षा के क्षेत्र में पिछले वर्ष की अपेक्षा एक लाख करोड़ का अतिरिक्त बजट रखा गया है। यह देश को मजबूत करने वाला बजट है।
विज्ञापन



हर वर्ग के लिए बेहतर है बजट : सुशांत सिंह
बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने कहा कि यह बजट सभी का बजट है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और विकास हर क्षेत्र में सौगात दी गई है। इसका असर भी देखने को मिलेगा और विकास को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर भी नौजवानों को मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें