फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

Sat, 08 Sep 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम पेद्दी में गिरी मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में गांव पेद्दी में मकान गिरने से मलबे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री समेत परिवार के सात सदस्य   घायल हो गए। मलबे में दबकर घायल हुई किशोरी को मेरठ रेफर किया गया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दी निवासी जाफर अब्बास (60) शुक्रवार को पत्नी शमां, बेटे मेहंदी, मंगलू, जाकिर, मेहंदी की पत्नी अलीना और बेटी इशरत के साथ घर पर मौजूद था। इशरत दिन में करीब साढ़े दस बजे गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी। परिवार के बाकी सदस्य कमरे में थे। अचानक ही मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान की छत गिरते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कुछ सदस्य कमरे से निकलकर बाहर की ओर भागे। जाफर अब्बास, इशरत मलबे में बुरी तरह दब गए।
परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद इशरत को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। जाफर अब्बास को मिट्टी की खुदाई करके मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल मेहंदी, मंगलू, जाकिर, अलीना, शमा को भी जिला अस्पताल भिजवाया गया। इशरत की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। एसडीएम बृजेश सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार गांव पेद्दी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जाफर अब्बास रिक्शा चलाकर और मजदूरी करके परिजनों का पालन करता था। उसके बेटे मेहंदी, मंगलू और जाकिर भी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें