अमरोहा। कई दिनों की बारिश के बाद गुरुवार को निकली तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। उसमभरी गर्मी ने लोगों को बुराहाल कर दिया। वहीं गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लिया।
शहर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात से मौसम सुहाना रहा। लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सूर्यदेव ने दर्शन देकर लोगों के पसीने छुड़ा दिए। चिलचिलाती धूप से मौसम में उमस पैदा हो गई। लोग पसीने से तरबतर हो गए। वहीं तेज धूप में घर को लौट रहे स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत हुई।